3 Mar 2026, Tue

नेशन फर्स्ट’ की भावना से लाखों नौजवान राजनीति में आए१५वीं भारतीय छात्र संसद में भाजपा के राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी तरूण चूग की अपील

पुणे, दि.२२ फेब्रुवारी: ” देश की चुनौतियों को सामने रख १लाख नौजवानों को राजनीति में कदम रखते हुए देश की बागडोर संभालने की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही है. नेशन फर्स्ट की भावना को ध्यान में रखते हुए हमें हर क्षेत्र में बेहरतीन काम करना चाहिए. हमारा लक्ष्य २०४७ तक एक विकसित भारत बनाना है. यह हमारी मातृभूमि और कर्मभूमि है. युवाओं को पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करने के लिए मजबूती से आगे आने की भाजपा के राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी तरूण चूग ने की.
एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी और एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित १५वी भारतीय छात्र संसद के दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम में वे बतौर मुख्य अतिथि के रुप में बोल रहे थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के कार्याध्यक्ष डॉ. राहुल विश्वनाथ कराड ने निभाई.
इस मौके पर यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. आर.एम.चिटणीस उपस्थित थे.
तरूण चूग ने कहा, लोकतंत्र देश की आत्मा है, इसलिए युवाओं को प्रहरी बन काम करना है. वर्तमान दौर में देश तेजी से तरक्की कर रहा है. विश्व पटल पर भारत धमक के साथ खडा है. साथ ही तेजी से काम करनेवाली अर्थव्यवस्था बनकर उभर रही है. एक समय ऐसा था की यह देश दुनिया से मांगता था, परंतू पिछले १२ वर्षो में मांगनेवाला बंद हुआ है. इसलिए विश्व के सारे देश भारत से जूडना चाहते है. अब विश्व में देश की छबी स्पष्ट रुप से दिखाई दे रही है. इस देश में सबसे ज्यादा अवसर, आगे बढने का हौसला, दुनिया के लिए सबसे बडी मार्केट बनकर उभरा है.
भविष्य के लिए आर्टीफिशल इंटेलिजेन्ट कैसे काम करेगा. इसके लिए दिल्ली में आयोजित एआय समिट में लाखो लोग आए है. भविष्य का भारत दुनिया में कहां और कैसे होगा यह अब नौजवान तय करेंगे. २१वीं सदी भारत की है. दुनीया में सबसे ज्यादा स्टार्टअप भारत में है. इसलिए युवाओं से निवेदन करता हू की यह समय रुकने का नही तो आगे बढने का और चुनौतियों का स्विकार करने का है.
भारत ने सदियों से तरक्की की है. इसका इतिहास गवाह है. सिकंदर, मुगल और अंग्रेजों ने जब जब अपनी ताकद दिखाई तब तक देशवासियों ने उन्हें पछाडा. स्वतंत्रता के बाद जय जवान, जय किसान का नारा लगाया गया. १९६५ और १९७१ का युद्ध भी इसका गवाह है. हर जगह भारत का नौजवान आगे आया है.
छात्र कल का नहीं, बल्कि आजका नागरिक है. देश की समस्याओं को समझना और उनका समाधान निकालना सिर्फ सरकार की ही नहीं, बल्कि देश के युवाओं की भी जिम्मेदारी है. क्योंकि देश में हर बडे बदलाव के पीछे युवाओं की ताकत ही खडी रही है.
चूग ने युवाओं से निवेदन किया है कि विकसीत भारत का संकल्प लेकर आगे बढना है. यह देश सबसे ज्यादा मजबूत और मानवता के रास्ते पर सबको लाने का संकल्प उठाए. यह देश ७.५ जीडीपी की गती से देश आगे बढ रहा है. नौजवानो को अब छोटा लक्ष्य नहीं बल्कि हर पल बडा सपना देखना है.

जनसंपर्क विभाग
एमआयटी डब्ल्यूपीयु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button