
पुणे, : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मटेरियल्स मॅनेजमेंट (आईआईएमएम) पुणे शाखा की ओर से दसवाँ वार्षिक सप्लाई चेन मैनेजमेंट पुरस्कार समारोह हाल ही में हॉटेल पंचरत्न में संपन्न हुआ. इसके साथ ही आईआईएमएम पुणे शाखा के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर में यह समारोह विशेष रूप से यादगार रहा.
वार्षिक पुरस्कार समारोह में उत्पादन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की कंपनियों के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया. भारत विकास ग्रुप (बीव्हीजी) के संस्थापक श्री.हणमंतराव गायकवाड इनको जीवनगौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया. सर्वोत्कृष्ट पब्लिक मोबिलिटी अवॉर्ड महामेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को प्रदान किया गया, और सर्वोत्कृष्ट सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के रूप में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को सम्मानित किया गया. जॉन डियर कंपनी की समीरा शेख को सप्लाई चेन क्षेत्र में महिलाओं के योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया. पुणे रिवर रिवाइवल और माणदेशी फाउंडेशन को अनसंग हीरो पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
इसके अलावा, उत्पादन क्षेत्र में बड़े उद्योग समूह की श्रेणी में कल्याणी मॅक्सीकॉन व्हील्स प्रा. लि., रिअल एस्टेट क्षेत्र में बड़े उद्योग समूह की श्रेणी में कोहिनूर ग्रुप, मध्यम उद्योग समूह की श्रेणी में लिगेसी लाइफस्पेसेस एलएलपी को सर्वोत्कृष्ट सप्लाई चेन पध्दतीं के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए. अटलांटिक रोड सर्विसेज प्रा. लि. को (लघु ) और ट्रान्सीक्युर लॉजिस्टिक को (मध्यम) सर्वोत्कृष्ट रोड सर्विस प्रोवाइडर पुरस्कार प्रदान किया गया. आदित्य बिर्ला मेमोरियल हॉस्पिटल को सर्वोत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा संस्था के रूप में सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत आईआईएमएम पुणे के 60 वर्षों के सफर पर आधारित एक जानकारीपूर्ण फिल्म से हुई. इसके साथ ही सुरेश नाईक, विजय कियावत, प्रदीप नाडकर्णी, प्रवीण संपत, डी. डी. वांजळे, मोहन नायर और विजय लघाटे इन पूर्व अध्यक्षों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान आईआईएमएम की स्मरणिका का प्रकाशन किया गया. कार्यक्रम का सूत्रसंचालन आईआईएमएम पुणे के पूर्व अध्यक्ष मोहन नायर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के समन्वयक के. आर. नायर द्वारा किया गया.
इस कार्यक्रम के लिए श्रीकृष्ण पैकेजिंग इंडस्ट्री इवेंट स्पॉन्सर रहा. भन्साली मेटालॉईज,जय ज्योती स्टील,जैनेक्स इंडस्ट्रीयल कॉर्पोरेशन,एनप्रो इंडस्ट्रीज प्रा.लि. गोल्ड स्पॉन्सर्स थे. सेच्युंरी एंका लि.,ॲरोवाईज एनर्जी प्रा.लि.,माईलेज लॉजिस्टिक्स प्रा.लि सिल्वर स्पॉन्सर्स रहे, और चॅम्पियन स्टील्स,यशवंत इंजिनिअरिंग ,सिटी वेअर हाऊसिंग ॲन्ड लॉजिस्टिक प्रा.लि.,ईस्क्वायर हेल्थकेअर ॲन्ड लॉजिस्टिक प्रा.लि. ब्रॉन्ज स्पॉन्सर्स थे.
