3 Mar 2026, Tue

कॅरियर में अलग दिखना चाहते हैं? नहीं पता कि क्‍या सीखना है?

कॅरियर में अलग दिखना चाहते हैंनहीं पता कि क्‍या सीखना हैतो सबसे तेज़ी से बढ़ते स्किल स्टैक्स के बारे में जानें लिंक्‍डइन

लिंक्‍डइन की ‘स्किल्‍स ऑन द राइज़’ रिपोर्ट के अनुसार एआई एवं ऑटोमेशन, डेटा एवं एनालिटिक्‍स, आईटी एवं साइबरसिक्‍योरिटी, बिजनेस एवं ग्रोथ और पीपल एंड लीडरशिप आपको कॉम्पिटिटिव बनाए रखने में करेंगे मदद

भारत में 24 फरवरी 2026: कई युवा प्रोफेशनल्स के लिए जॉब ढूंढने में सबसे मुश्किल हिस्सा ये समझना है कि आगे क्या सीखना चाहिए। लिंक्‍डइन  के नए डेटा के मुताबिक, 38% भारतीय जॉब सीकर्स कहते हैं कि वे टेक्नोलॉजी में तेजी से हो रह बदलाव से मैच करने के लिए खुद को तैयार नहीं महसूस करते, जिससे आज के जॉब्स के लिए जरूरी स्किल्स बदल रही हैं।

जॉब सीकर्स को ये बताने के लिए कि कौन सी स्किल्स सच में उनकी नौकरी पाने की क्षमता बढ़ाएंगी, लिंक्‍डइन की ‘स्किल्‍स ऑन द राइज़ 2026’ रिपोर्ट में पांच तेजी से बढ़ते स्किल स्टैक्स को हाइलाइट किया गया है – एआई एवं ऑटोमेशन, डेटा और एनालिटिक्स, आईटी और साइबरसिक्योरिटी, बिजनेस और ग्रोथ, और पीपल और लीडरशिप।

लिंक्‍डइन के डेटा से पता चलता है कि दुनिया भर में 46% रिक्रूटर्स अब स्किल्स डेटा पर भरोसा करके रोल भरते हैं। लेकिन भारत में 74% रिक्रूटर्स कहते हैं कि क्‍वॉलिफाइड टैलेंट ढूंढना पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है। जो प्रोफेशनल्स AI टूल्स के साथ काम कर सकते हैं, डेटा को समझकर इस्तेमाल कर सकते हैं, डिजिटल सिस्टम्स को समझते हैं और काम को ज्यादा कुशल बना सकते हैं – उनकी डिमांड हर इंडस्ट्री में बढ़ रही है।

लेकिन सिर्फ टेक्निकल स्किल्स काफी नहीं हैं। जैसे-जैसे टीमें क्रॉस-फंक्शनल और AI से चलने वाली हो रही हैं, सहयोग करना, स्टेकहोल्डर्स को मैनेज करना और प्रोजेक्ट लीडरशिप जैसी पीपल स्किल्स बहुत जरूरी हो गई हैं। ये स्किल्स तकनीकी जानकारी को असली रिजल्ट में बदलती हैं।

निराजिता बैनर्जी, लिंक्‍डइन कॅरियर एक्‍सपर्ट एवं इंडिया सीनियर मैनेजिंग एडिटर, ने कहा: “पहले सालों में युवा प्रोफेशनल्स को स्पेशलाइजेशन करने की सलाह दी जाती थी। लेकिन 2026 में ये नियम बदल रहा है। आज जो कैंडिडेट्स नजर आ रहे हैं, वे सिर्फ स्पेशलिस्ट नहीं हैं – वे ‘स्किल स्टैकर्स’ हैं। वे AI के साथ काम करना जानते हैं, डेटा को समझते हैं, काम को बेहतर तरीके से कैसे करें ये सुधारते हैं, और सबसे जरूरी – टीमों के साथ मिलकर काम करते हैं। ये कॉम्बिनेशन दिखाता है कि चीजों को कैसे अपनाते हैं। और इतनी तेज बदलती जॉब मार्केट में नई-नई स्किल्‍स को सीखना और उन्‍हें अपनाना ही आपको जॉब दिलाता है और प्रमोशन भी। अगर आप इस मार्केट में बेहतर मौके चाहते हैं, तो अलग-अलग स्किल्स के पीछे मत भागिए – अपना यूनिक स्किल स्टैक बनाइए और उसे अपना प्रतिस्‍पर्धी लाभ बनाइए।”

“जो प्रोफेशनल्‍स AI को रोज़मर्रा के कार्यप्रवाह में शामिल कर सकते हैं, वे असरदार स्‍पीड और स्केल प्रदान करने के लिए बेहतर स्थिति में होते हैं। हालांकि, वर्कफ़्लो ऑटोमेशन, LLMOps, AutoML और API इंटीग्रेशन जैसे स्किल्स इंजीनियरिंग और IT भूमिकाओं में लोकप्रिय हैं, लेकिन अब प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग HR, मार्केटिंग, सेल्स और कंसल्टिंग जैसे क्षेत्रों में भी प्रमुखता से उभर रही है – इससे साफ संकेत मिलता है कि AI की समझ अब मुख्य व्यवसायिक कार्यों में प्रवेश कर चुकी है।”

AI और ऑटोमेशन: प्रोडक्टिविटी अब नया बेसलाइन है

जो प्रोफेशनल्स रोज़ के काम में AI को अच्छे से जोड़ पाते हैं, वे तेज़ी और बड़े स्केल पर काम करने में आगे रहते हैं। जैसे प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, वर्कफ्लो ऑटोमेशन, LLMOps, AutoML और API इंटीग्रेशन जैसी स्किल्स अब सिर्फ इंजीनियरिंग या IT तक सीमित नहीं हैं। प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग अब HR, मार्केटिंग, सेल्स और कंसल्टिंग में बहुत दिख रही है – यानी AI की समझ अब बिजनेस के मुख्य कामों में आ गई है। वहीं, LLMOps और API स्किल्स इंजीनियरिंग और IT टीमों के लिए अभी भी बहुत ज़रूरी हैं, जो बड़े AI सिस्टम बनाते हैं।

डेटा और एनालिटिक्स: जानकारी को एक्शन में बदलना ज़रूरी है

कंपनियां अब ऐसे प्रोफेशनल्‍स को प्राथमिकता दे रही हैं जो सिर्फ डेटा एनालिसिस नहीं करते, बल्कि उससे जानकारियां निकालकर साफ-साफ बताते हैं और असली फैसले लेने में मदद करते हैं। डेटा क्षमता इंजीनियरिंग में एकदम साफ नजर आ रही है और इंजीनियरिंग में क्वेरी करना एक मुख्य स्किल बन गई है। IT में डेटा स्टोरीटेलिंग की डिमांड बढ़ रही है। बिजनेस डेवलपमेंट, सेल्स, कंसल्टिंग, HR, एजुकेशन और मार्केटिंग जैसे नॉन-टेक फंक्शन्स में भी डेटा से फैसले लेना अब कोर स्किल हो गया है।

IT और साइबरसिक्योरिटी: पैमाने के साथ रेजिलिएंस ज़रूरी है

जैसे-जैसे डिजिटल काम बढ़ रहे हैं, ऐसे प्रोफेशनल्स की ज़रूरत है जो टेक्नोलॉजी को सुरक्षित रखें, मॉनिटर करें और मजबूत बनाएं। यह स्‍थायी वृद्धि के लिए जरूरी है। साइबरसिक्योरिटी इंजीनियरिंग और IT फंक्शन्स में बहुत महत्वपूर्ण है। क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर कंसल्टिंग रोल्स में तेज़ी से बढ़ रहा है, जो कंपनियों की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में मदद करते हैं। साथ ही, IT ऑटोमेशन, इंसिडेंट मैनेजमेंट, रीयल-टाइम मॉनिटरिंग और थ्रेट डिटेक्शन जैसी स्किल्स सिस्टम को स्थिर रखने पर फोकस दिखाती हैं – खासकर जब AI और क्लाउड प्लेटफॉर्म्स बड़े हो रहे हैं।

बिजनेस और ग्रोथ: दक्षता से मिलता है प्रतिस्‍पर्धी लाभ

कंपनियां ऐसे लोगों को रिवॉर्ड दे रही हैं जो ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं और काम को बेहतर तरीके से करते हैं। रिलेशनशिप मैनेजमेंट बिजनेस डेवलपमेंट और सेल्स में तेज़ी से डिमांड देखने को मिली रही है। नेगोसिएशन रेवेन्यू से जुड़े रोल्स में कोर स्किल बनी हुई है। प्रोसेस ऑप्टिमाइज़ेशन बिजनेस डेवलपमेंट, सेल्स, इंजीनियरिंग, IT, कंसल्टिंग और फाइनेंस में फैल रहा है – यानी परिचालन दक्षता की तरफ शिफ्ट हो रहा है। विज़ुअल स्टोरीटेलिंग मार्केटिंग, आर्ट्स एवं डिज़ाइन, एजुकेशन और बिजनेस डेवलपमेंट में बढ़ रही है।

पीपल और लीडरशिप: सहयोग से बिजनेस का असर कई गुना बढ़ता है

सहयोग (कॉलेबोरेशन) अब बिजनेस डेवलपमेंट, सेल्स, इंजीनियरिंग, एजुकेशन, आर्ट्स एंड डिज़ाइन, IT, कंसल्टिंग, HR, फाइनेंस और मार्केटिंग – हर जगह दिख रहा है। ये इतने सारे अलग-अलग फंक्शन्स में आना बताता है कि टीमों का तरीका बदल रहा है। जैसे-जैसे काम AI की मदद से और क्रॉस-फंक्शनल (विभिन्न विभागों के साथ मिलकर) हो रहा है, लोगों को एक साथ जोड़ना, जटिल चीजों को मैनेज करना और सब मिलकर रिजल्ट देना – ये अब जॉब में सबसे बड़ा फायदा देने वाली स्किल बन गई है।

इन ज़रूरी स्किल्स को सीखने में मदद करने के लिए लिंक्‍डइन ने कुछ चुनिंदा लिंक्‍डइन लर्निंग कोर्सेस 31 मार्च 2026 तक फ्री कर दिए हैं। इनमें शामिल हैं – AI agents for every day professionalslearning data analyticsstakeholder management for leaders and managers और भी बहुत।


यहाँ भारत में इस साल के टॉप 5 स्किल ग्रुप्स हैं जो सबसे तेज़ी से बढ़ रहे हैं:

  1. AI और ऑटोमेशन
    1. प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग
    2. वर्कफ्लो ऑटोमेशन
    3. लार्ज लैंग्वेज मॉडल ऑपरेशंस (LLMOps)
    4. ऑटोमेटेड मशीन लर्निंग (AutoML)
    5. एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (API)
  1. डेटा और एनालिटिक्स
    1. क्वेरी करना
    2. डेटाबेस ऑप्टिमाइज़ेशन
    3. डेटा एनालिसिस
    4. डेटा स्टोरीटेलिंग
    5. डेटा एथिक्स
  1. IT और साइबरसिक्योरिटी
    1. क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर
    2. IT ऑटोमेशन
    3. इंसिडेंट मैनेजमेंट
    4. रीयल-टाइम मॉनिटरिंग
    5. थ्रेट डिटेक्शन
  1. बिजनेस और ग्रोथ
    1. रिलेशनशिप मैनेजमेंट
    2. GTM और ग्रोथ स्ट्रैटेजी
    3. ऑपरेशनल एफिशिएंसी (या प्रोसेस ऑप्टिमाइज़ेशन)
    4. नेगोसिएशन
    5. विज़ुअल स्टोरीटेलिंग और कम्युनिकेशन
  2. पीपल और लीडरशिप
    1. कॉलेबोरेशन (सहयोग)
    2. टीम मैनेजमेंट
    3. स्टेकहोल्डर मैनेजमेंट
    4. बजट मैनेजमेंट
    5. प्रोजेक्ट मैनेजमेंट

लिंक्‍डइन की करियर एक्सपर्ट निराजिता बनर्जी ने प्रोफेशनल्स के लिए नए अवसर खोलने के कुछ आसान और कारगर टिप्स शेयर किए हैं:

●   अपनी स्किल्स का बड़ा पिक्चर देखें: सबसे पहले अपनी सारी स्किल्स की लिस्ट बनाएं। सिर्फ जॉब से नहीं, वॉलंटियरिंग, हॉबीज़ या किसी भी काम से सीखी स्किल्स को भी शामिल करें। आपको पता चलेगा कि आपके पास पहले से ही कई हाई-डिमांड स्किल्स हैं, खासकर वो ह्यूमन स्किल्स जो अब बहुत वैल्यू रखती हैं। अगर आप जिस रोल या फील्ड में जाना चाहते हैं, वहाँ कुछ स्किल्स कम लग रही हैं, तो उनके लिए एक प्लान बनाएं और सीखना शुरू करें।

●   टाइटल्स के पीछे मत भागेंस्किल्स फॉलो करें: जॉब अप्लाई करते समय सिर्फ टाइटल मैच देखने की बजाय अपनी स्किल्स को हायरिंग मैनेजर की ज़रूरत से मैच करें। इससे चांस बहुत बढ़ जाते हैं। लिंक्‍डइन के AI-powered job search  का इस्तेमाल करें – अपनी भाषा में बताएं कि आप क्या ढूंढ रहे हैं। हर जॉब पोस्टिंग पर “job match” फीचर चेक करें, ये तुरंत बताता है कि आप कितने अच्छे फिट हैं।

●   बताएं नहींदिखाएं: सिर्फ स्किल्स की लिस्ट मत लिखें। लिंक्‍डइन प्रोफाइल और रिज्यूमे में बताएं कि आपने उन स्किल्स का इस्तेमाल कैसे किया, क्या असर डाला और क्या रिजल्ट मिला। इससे कंपनियों को आपकी असली वैल्यू समझ आती है।

●   पूरी प्रोफाइल से अपने बारे में पता चलने दें: अपनी प्रोफाइल को हमेशा अपडेट रखें और कम से कम 5 प्रासंगिक स्किल्स जोड़ें – इससे रिक्रूटर्स को आप आसानी से मिल जाते हैं। लिंक्‍डइन के AI-पावर्ड राइटिंग सजेशन्स का इस्तेमाल करके आकर्षक हेडलाइन, अबाउट सेक्शन और एक्सपीरियंस सेक्शन लिखें। प्रोफाइल फोटो लगाएं और अपनी जानकारी वेरीफाई करें – इससे शुरुआत में ही भरोसा बनता है और कंपनियों के लिए आपको ढूंढना आसान हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button